कासगंज में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरु:20 पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी, हर बूथ पर 6 पुलिसकर्मी तैनात

Oct 23, 2026 - 10:24
0
कासगंज में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग शुरु:20 पोलिंग बूथों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी, हर बूथ पर 6 पुलिसकर्मी तैनात
कासगंज में स्नातक और शिक्षक खंड निर्वाचन-2026 के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव के लिए जिले में कुल 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 11,216 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें स्नातक वर्ग के लिए 12 और शिक्षक वर्ग के लिए 8 बूथ निर्धारित किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मियों के साथ छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिले को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांटकर व्यवस्था संभाली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो और मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शिक्षक ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग मतदान करने पहुंचे शिक्षक मनोज ने बताया कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने, धारा 12, 18 और 21 को वापस लेने तथा कटे हुए भत्तों को दोबारा लागू करने की मांग उठाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User