कबड्डी क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें ऑल इंडिया पहुंचेंगी:पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चार मुकाबले; गुरुवार को 17 मैच खेले गए
जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इनडोर स्टेडियम में चल रही पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2026-27 में गुरुवार को 17 मैच खेले गए। मुकाबले दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक हुए। कई मैचों का फैसला आखिरी पलों में हुआ। प्रतियोगिता 21 नवंबर तक चलेगी। शुक्रवार को आठ टीमों के बीच चार क्वार्टर फाइनल और चार लीग मैच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल जीतने वाली चारों टीमें ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करेंगी। पूल-ए में बीएनएम विश्वविद्यालय ने संबलपुर विश्वविद्यालय को 37-26 से हराया। एसजी गुरु विश्वविद्यालय ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय को 48-39 से शिकस्त दी। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने मगध विश्वविद्यालय को 39-33 से हराया। आरआईएस ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय को 31-30 से मात दी। पूल-बी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर ने पूर्णिया विश्वविद्यालय को 54-13 से हराया। नॉर्थ लखीमपुर विश्वविद्यालय ने मैट्स विश्वविद्यालय को 37-09 से शिकस्त दी। एसएमके विश्वविद्यालय ने एबीवी विश्वविद्यालय को 34-25 से हराया। त्रिपुरा ने वर्दमान विश्वविद्यालय को 33-32 से मात दी। खेल सचिव डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता अब निर्णायक चरण में है। शुक्रवार को चार क्वार्टर फाइनल और चार लीग मैच खेले जाएंगे। मैचों के दौरान इनडोर स्टेडियम में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निदेशक सुरेश कुमार सिंह थे। रेफरी पैनल में जेपी सिंह, शिवमुनी, जितेंद्र कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार, माया प्रसाद राय और कन्हैया बिहारी शामिल रहे। इस दौरान डॉ. विजय तिवारी, रजनीश सिंह, अशोक सिंह और सतेन्द्र सिंह मौजूद रहे। खेल गतिविधियों का संचालन राजेश सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)