वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, गंगा में छोड़ी गईं 2 लाख छोटी मछलियां

Nov 19, 2026 - 19:06
0
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, गंगा में छोड़ी गईं 2 लाख छोटी मछलियां
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें…ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा क्लास 7 में पढ़ती थी। गंगा की लहरों में गुरुवार को दो लाख मछलियों को नया ठिकाना मिला। नदी की जैव विविधता को बचाने और मछलियों की घटती संख्या को बढ़ाने के मकसद से संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत:वाराणसी के बोर्डिंग स्कूल में क्लास 7 में पढ़ती थी वाराणसी में ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 साल की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा क्लास 7 में पढ़ती थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना गुरुवार सुबह 5 बजे लंका थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भाजपा की काशी क्षेत्र की महिला मोर्चा टीम घोषित:पूर्व जिलाध्यक्षों को क्षेत्रीय टीम में जगह, नए चेहरे पर भी भरोसा भाजपा ने काशी क्षेत्र में महिला मोर्चा की टीम घोषित कर दी है। 10 क्षेत्र उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री , 10 क्षेत्रमंत्री, 14 क्षेत्रीय सदस्य समेत 47 सदस्यीय टीम बनाई गई। पढ़ें पूरी खबर…. 3. वाराणसी में 21-22 नवंबर को बारिश का अलर्ट:50KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, 6 डिग्री तक गिरेगा तापमान वाराणसी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से पूर्वांचल के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…. 4. वाराणसी की बेटी ने उत्तराखंड PCS-J में पाया 5वां स्थान, बोलीं- बुखार में दिया PCS-J मेंस का एग्जाम ‘मेंस का एग्जाम देने के लिए जिस दिन मेरी ट्रेन थी, उसी दिन मुझे तेज बुखार हो गया। उसी हालत में उत्तराखंड पीसीएस-जे का मेंस एग्जाम देने पहुंची। परीक्षा पास की और पांचवीं रैंक हासिल की।’ पढ़ें पूरी खबर…. 5. काशी का क्रिकेट स्टेडियम 98% तैयार:मंडलायुक्त बोले- 30 नवंबर तक फिनिशिंग का काम पूरा करने का रखा गया लक्ष्य वाराणसी के राजातालाब के गंजारी में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब लोकार्पण की दहलीज पर पहुंच गया है। स्टेडियम का करीब 98 से 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग, पेंटिंग और डीप क्लीनिंग जैसे काम शेष हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6. वाराणसी से पूर्वांचल तक नकली दवाओं का नेटवर्क:सोलन में चल रही थी फैक्ट्री, मास्टरमाइंड बिहार से गिरफ्तार वाराणसी और पूर्वांचल के बाजारों में नकली दवाओं की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश के सोलन में नकली दवाएं तैयार कर वाराणसी भेजी जा रही थीं। पढ़ें पूरी खबर… 7. काशी में देव दीपावली पर पहली बार होगा ड्रोन शो:11 लाख दीपों से जगमगाएंगे घाट, DM बोले- 10 लाख लोग आएंगे देव दीपावली पर नमो घाट, गायघाट, पंचगंगा घाट, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, केदार घाट, तुलसी घाट और अस्सी घाट पर विशेष गंगा आरती होगी। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और विशाल दीपों के बीच मां गंगा की आरती की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 8. गंगा में छोड़ी गईं 2 लाख छोटी मछलियां:चिताला की आबादी बढ़ाने की पहल, संत रविदास घाट पर हुआ रिवर रैंचिंग कार्यक्रम गंगा की लहरों में गुरुवार को दो लाख मछलियों को नया ठिकाना मिला। नदी की जैव विविधता को बचाने और मछलियों की घटती संख्या को बढ़ाने के मकसद से संत रविदास घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 9. टीजीटी भर्ती में शास्त्री डिग्रीधारकों की राह साफ:शासन ने बीए के समकक्ष माना; विज्ञापन में संशोधन के निर्देश सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री लेने वाले अभ्यर्थी अब टीजीटी (सहायक अध्यापक) संस्कृत भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। शासन ने शास्त्री की उपाधि को स्नातक (बीए) के समकक्ष मानते हुए इसकी पात्रता स्पष्ट कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… 10. हिमाचल में यूपी STF की बड़ी कार्रवाई:नकली दवाएं बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा; 3 गिरफ्तार, भूसे-पाउडर से बन रही थीं हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में नकली दवाएं बनाने वाली इकाई का पर्दाफाश हुआ है। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बुधवार देर रात राजपुरा खेड़ा बाईपास स्थित इस इकाई पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User