क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में500वर्ग फीट में लगा पंडाल:सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 400जोड़े कल बनेंगे शादी के बंधन में, गुरुवार की शाम को तैयारी को दिया जाता रहा

Nov 19, 2026 - 19:06
0
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में500वर्ग फीट में लगा पंडाल:सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 400जोड़े कल बनेंगे शादी के बंधन में, गुरुवार की शाम को तैयारी को दिया जाता रहा
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में कल सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 400 जोड़े शादी करेंगे। गुरुवार शाम तक कार्यक्रम की तैयारियां चलती रहीं। मैदान में 500 वर्ग फीट में पंडाल लगाया गया है। जो जर्मन हैंगर पंडाल लगा है उसको लगाने के लिए फिरोजाबाद से कारीगर आए हैं। जनपद के सातों ब्लॉकों से जोड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैदान में चार दिन से तैयारियां चल रही हैं। पंडाल में 28 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा 35 फीट लंबा और 190 फीट चौड़ा जर्मन हैंगर पंडाल लगाया गया है। बाकी हिस्से में सामान्य पंडाल है। हर ब्लॉक से आए जोड़ों को उनके ब्लॉक के हिसाब से अलग-अलग बैठाया जाएगा। यहां एक वीआईपी गैलरी और आम लोगों के लिए दो गैलरी बनाई जा रही हैं। बैठने के लिए 6,500 कुर्सियां रखी जा रही हैं। पंडाल के बाहर रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। 400 कर्मचारी कर रहे काम पंडाल लगाने और साउंड की व्यवस्था में करीब 12 टीमों के 400 कर्मचारी काम कर रहे हैं। मैदान के एक हिस्से में हलवाई भी काम कर रहे हैं। 18 कुंतल फूलों की माला से होगी सजावट गुरुवार शाम पंडाल में सजावट का काम चल रहा था। पूरे पंडाल को करीब 18 कुंतल गेंदे के फूलों की मालाओं से सजाया जाएगा। सजावट में आम के पत्तों का भी इस्तेमाल होगा। मंच के सामने रंगोली बनाई जा रही है। साउंड सिस्टम मैनपुरी जिले से आया है। मैदान में धूल न उड़े, इसके लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User