केजरीवाल की शिकायत- लॉरेंस गैंग ने रंगदारी मांगी:कहा- 7 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जान से मार देंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस ने उनसे 7 करोड़ की रंगदारी मांगी है। उनकी शिकायत पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज हुआ है। खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली के तिलक नगर से AAP विधायक जरनैल सिंह को फोन और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए यह धमकी दी है। शिकायतकर्ता विधायक जरनैल सिंह की ओर से पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर (+9174190 30753) से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया। वॉट्सऐप प्रोफाइल पर "~ $H" नाम प्रदर्शित हो रहा था। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने कॉल और टेक्स्ट मैसेज में धमकी देते हुए लिखा, "लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं, अरविंद केजरीवाल को बोल दे 7 करोड़ दे दो नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उसके लड़के हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दूंगा।" हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)