एटा में PET EXAM में शामिल होंगे 21 हजार अभ्यर्थी:बनाए गए हैं 10 केंद्र, परीक्षा के दौरान मंडी समिति रहेगी बंद
एटा में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया है। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली के निर्देश पर नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा। केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित सामान अंदर ले जाने पर रोक रही। PET-2026 की परीक्षा 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी आयोजित होंगी। हर दिन दो पालियों में कुल 7,104 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीनों परीक्षा दिवसों में कुल 21,312 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन स्कूलों को बनाया गया केंद्र परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज, प्रिन्टिश गर्ल्स इंटर कॉलेज, रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज लालगढ़ी को केंद्र बनाया गया है। अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, परीक्षा के दौरान आवागमन में बाधा न आए, इसके लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए रिजर्व सहित 11-11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासन का जोर परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)