झांसी में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी:सोने-चांदी के गहने और 42 हजार कैश चुराया, सीसीटीवी कैमरे में ताला तोड़ते दिखा चोर

Oct 25, 2026 - 11:10
0
झांसी में घर का ताला तोड़कर 6 लाख की चोरी:सोने-चांदी के गहने और 42 हजार कैश चुराया, सीसीटीवी कैमरे में ताला तोड़ते दिखा चोर
झांसी में एक चोर ने घर का ताला तोड़कर लगभग 6 लाख की चोरी की। वो सोने-चांदी के गहने और 42 हजार रुपए चोरी करके ले गया। शुक्रवार को चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुसते और एक घंटे बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र के श्रीनाथ होटल के पीछे एक घर में हुई है। मां को दिखाने गई थी बेटी श्रीनाथ होटल के पीछे रहने वाली शहनाज ने पुलिस को बताया कि उनके पति की कोविड के दौरान मौत हो चुकी है। वह अपनी बुजुर्ग मां के साथ अकेली रहती हैं। 19 अक्टूबर को मां की तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया था। वह भी देखभाल करने के लिए अस्पताल में रह रही थी। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार शाम को जब वह घर लौटीं तक दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अदंर पहुंचने पर कमरे का पूरा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। चोरों ने अंदर घुसकर आलमारी का भी ताला तोड़ दिया। अंदर रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा दिए। शहनाज के मुताबिक घर में सोने का हार, दो जोड़ी कान के टॉप्स, अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, नाक के तीन आभूषण समेत अन्य आभूषण समेत 42,000 रुपए रखे थे। बदमाश सारे जेवरात समेत नकदी भी उठा ले गए। चोरी लगभग 6 लाख रुपए की हुई है। चोरी के बाद शहनाज के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें 23 अक्टूबर को सुबह लगभग 3:15 बजे एक चोर घर का ताला तोड़कर अंदर जाता दिख रहा है। एक घंटे बाद वह चोरी करके भाग गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User