क्लिनिक में मासूम की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप:कासगंज में 4 घंटे इलाज के लिए तड़पती रही मासूम, इलाज ना मिलने से बिगड़ी हालत

Sep 28, 2026 - 19:37
0
क्लिनिक में मासूम की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप:कासगंज में 4 घंटे इलाज के लिए तड़पती रही मासूम, इलाज ना मिलने से बिगड़ी हालत
कासगंज के जय प्रवीन क्लिनिक में सोमवार शाम 5 बजे तीन साल की आराध्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में देरी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों के अनुसार, आराध्या को सुबह से बुखार और दस्त थे। उसे सुबह 10 बजे क्लिनिक लाया गया, पर डॉक्टर ने तुरंत नहीं देखा। चार घंटे तक इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती गई। जब डॉक्टर ने आराध्या को देखा, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टर ने एक्सरे के बाद इलाज से मना कर दिया। बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। आराध्या की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर प्रवीन अग्रवाल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लिनिक में हंगामा किया। डॉक्टर क्लिनिक छोड़कर चले गए। पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User