कन्नौज में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया:पुतला फूंकने की कोशिश की, पुलिस ने छीना; कलक्ट्रेट तक मार्च भी नहीं निकाल पाए

Sep 28, 2026 - 17:10
0
कन्नौज में कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया:पुतला फूंकने की कोशिश की, पुलिस ने छीना; कलक्ट्रेट तक मार्च भी नहीं निकाल पाए
कन्नौज में कांग्रेस पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोमवार को 3 बजे प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाल की सक्रियता से वह लोग पुतला नहीं फूंक सके। इसके बाद अंबेडकर प्रतिमा के सामने बैठकर नारेबाजी की। यहां पुलिस फोर्स तैनात रहा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सोमवार दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाकिर अली की अगुवाई में पार्टी नेता नसरापुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्र हुए। यहां प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अंबेडकर प्रतिमा के सामने कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, अरविंद दुबे, तारिक वशीर, अहसान उल हक समेत कई लोग धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर सके इस बीच कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला बनाकर प्रदर्शन स्थल पर चुपके से पहुंच गए। अंबेडकर प्रतिमा के पीछे उन लोगों ने पुतले को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन मामले की भनक कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह को लग गई। वह प्रतिमा के पीछे पहुंचे और पुतले को आग लगाने से पहले ही उन्होंने कांग्रेसियों से छीन लिया। यहां पुतले को लेकर छीनाझपटी भी हुई, लेकिन कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर सके। यहां कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहाकि चुनाव आयुक्त की मदद से भाजपा के लोग दूसरी पार्टियों के वोट कटवा रही है। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस पार्टी का हर जिले में प्रदर्शन चलता रहेगा। कांग्रेस नेता तारिक वशीर और जिलाध्यक्ष शाकिर अली ने भी चुनाव आयुक्त व सरकार पर निशाना साधा। कलक्ट्रेट तक नहीं जा सके कांग्रेसी नसरापुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा से कलक्ट्रेट तक कांग्रेसियों को पैदल मार्च निकालना था, लेकिन मौके पर मुस्तैद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ही रोक दिया। उन्हें कलक्ट्रेट जाने की इजाजत नहीं दी गई, जिस कारण शाम 4:30 बजे तक कांग्रेसी अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ही अड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User