व्यापारियों ने पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष को गिनाई समस्या:विधायक भी रहे मौजूद, 100 व्यापरियों को दी संगठन की सदस्यता

Sep 28, 2026 - 17:10
0
व्यापारियों ने पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष को गिनाई समस्या:विधायक भी रहे मौजूद, 100 व्यापरियों को दी संगठन की सदस्यता
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, गौतमबुद्धनगर की ओर से अग्रसेन भवन, नोएडा में व्यापारियों और उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम भाजपा नवाब सिंह नागर और नोएडा विधायक पंकज सिंह शामिल हुए। इस दौरान जिले के व्यापारियों और उद्यमियों ने मौजूदा समस्याओं और अपने सुझावों को दोनों नेताओं के सामने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीआर चेयरमैन डॉ. पीयूष द्विवेदी ने की, जबकि जिला अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में आयोजन हुआ। संचालन वरिष्ठ महासचिव अमित अग्रवाल ने किया। व्यापार बढ़ाने के लिए एक-दूसरे से जुड़ने पर जोर कार्यशाला में संगठन के सदस्यों और उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं उद्यमों का परिचय कराया गया। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य व्यापारियों को एक-दूसरे के व्यापार और उद्यम से जोड़ना है, ताकि आपसी सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाया जा सके। इस दौरान करीब 100 व्यापारियों और उद्यमियों को संगठन की सदस्यता के प्रमाण पत्र दिए गए। साथ ही उनके प्रतिष्ठानों पर लगाए जाने वाले बोर्ड भी वितरित किए गए। समस्याओं पर हुआ संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने आज के कारोबारी माहौल में सामने आ रही समस्याओं और उनसे जुड़े सुझावों पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और विधायक पंकज सिंह के साथ संवाद किया। दोनों नेताओं ने व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को सुना। संगठन के अनुसार, नेताओं ने समस्याओं के समाधान और सुझावों को अमल में लाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, महासचिव अमित पोरवाल और राहुल भाटिया, मुख्य संरक्षक डॉ. डीके गुप्ता, संरक्षक डॉ. एसपी जैन, डॉ. राजेश गुप्ता, अजय बाथला, मित्रा शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल, विकास बंसल, उपाध्यक्ष केके अग्रवाल समेत संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User