कोविड संक्रमण के बहाने नशीली दवा खिलाकर रेप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले, होटल संचालक पर FIR

Oct 28, 2026 - 23:41
0
कोविड संक्रमण के बहाने नशीली दवा खिलाकर रेप:अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूले, होटल संचालक पर FIR
कल्याणपुर में युवती ने होटल संचालक पर कोविड संक्रमण के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि वेतन मांगने पर आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 6 हजार रुपए में होटल में शुरू किया था काम कल्याणपुर निवासी युवती ने बताया कि उसने एक मार्च 2021 में 6 हजार रूपए प्रतिमाह पर कल्याणपुर स्थित होटल स्वस्तिक इन में काम शुरू किया था। कोविड संक्रमण के समय होटल संचालक हर्ष त्रिवेदी उसे सुरक्षा के नाम उसे कुछ गोलियां खिलाता था। एक दिन गोलियां खाने के बाद उसे चक्कर आने के बाद नींद आने लगी। आरोप है कि होटल संचालक ने उससे रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जब उसने वेतन मांगा तो कुछ दिन बाद उसकी रकम से नया रेस्टोरेंट खुलवाने का झांसा दिया। इसके बाद से आरोपी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 5 सितंबर को आरोपी ने मारपीट की आरोप है कि 5 सितंबर को आरोपी हर्ष ने मारपीट की और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर उसे जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि 12 सितंबर को उसने आनलाइन आरोपी के खाते में 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। थाने में सुनवाई न होने पर उसने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। एसीपी कल्याणपुर दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी हर्ष त्रिवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User