मऊ में शांति समिति की बैठक:डीजे की आवाज, मूर्तियों की ऊंचाई तय मानकों में रखने के निर्देश
मऊ में करहां क्षेत्र में धनतेरस, दीपावली और मां लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। सभी आयोजक आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सीओ जितेंद्र सिंह ने दीपावली के ऐतिहासिक मेले में डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने और मूर्तियों की ऊंचाई तय सीमा में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा, उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, छोटू प्रसाद और अबरार अहमद सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)