करनपुर में शिव महापुराण कथा:निकली भव्य कलश यात्रा; 'हर-हर महादेव' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
बदायूं में उघैती के गांव करनपुर स्थित नखाशा बाजार के शिव शक्ति फार्म हाउस में सोमवार को नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ निकली कलश यात्रा में 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। चित्रकूट से पधारे सौमित्रि दास महाराज, संत कवि सात्विक नीलदीप महाराज और स्वामी सोहन दास की मौजूदगी में यात्रा रवाना हुई। मुख्य कथा व्यास महामंडलेश्वर ब्रह्मऋषि अमृतदास खाकी महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा सुनाएंगे। आयोजक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को शिव बारात, 3 अक्टूबर को कालीचरण महाराज द्वारा शिव तांडव गायन, 4 अक्टूबर को कवि सम्मेलन, 5 अक्टूबर को कथा विश्राम और 6 अक्टूबर को विशाल भंडारा होगा। इस अवसर पर गिरीश कुमार सिंह, अखंड प्रताप, भानु प्रताप, अक्षय प्रताप, विनीत सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, सचिन सिंह, राज प्रताप व प्रणव प्रताप सिंह ने श्रद्धालुओं से धर्मलाभ लेने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)