करोड़पति कारोबारी के हत्यारोपी बेटे का कुबूलनामा, VIDEO:बोला- पिता को मरवाना था, लेकिन चाकू से गोदकर नहीं; उनके अवैध संबंधों से मां भी परेशान थी

Sep 25, 2026 - 07:57
0
करोड़पति कारोबारी के हत्यारोपी बेटे का कुबूलनामा, VIDEO:बोला- पिता को मरवाना था, लेकिन चाकू से गोदकर नहीं; उनके अवैध संबंधों से मां भी परेशान थी
कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केस में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। रिमांड पर जेल से आई बहू शालू, सुपारी किलर विशाल, राजकिशोर का कारोबारी के बेटे सुब्रत से आमना-सामना पुलिस ने कराया। ऐसे में पूरा केस ही पलट गया। सुब्रत ने बताया कि पिता की बंदिशों से परेशान हो गया था। उनके कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। मुझे डर था कि अगर वो किसी महिला को ब्याह करके घर ले आए तो उसकी पूरी संपत्ति चली जाएगी। सुब्रत ने कहा- मैं एक-एक रुपए के लिए मोहताज हो गया था। मेरे ऊपर 40 लाख का कर्ज हो गया। मीडिया से बातचीत में सुब्रत ने कहा- पिता की हत्या कराने में मुझे केवल इतना पछतावा है कि उन्हें इस तरह चाकू से गोदकर नहीं मारना चाहिए था। मैं ऐसी हत्या नहीं कराना चाहता था, लेकिन उन्हें मारना तो था ही। मेरी मां भी पिता के अवैध संबंधों से पीड़ित थी। वो घर में आकर खुलेआम अपने संबंधों के बारे में बताते थे। मां भी हम लोगों से कहती थी कि जो करना है इसका कुछ करो। विशाल का पूरा कुबूलनामा ऊपर क्लिक कर VIDEO में देखिए-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User