शाहजहांपुर में मोबाइल शॉप में लगी आग:नए-पुराने मोबाइल, इन्वर्टर-बैटरी जलकर राख; लाखों का नुकसान
शाहजहांपुर में गुरूवार रात करीब 10 बजे एक मोबाइल शॉप में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखे नए और रिपेयरिंग के लिए आए मोबाइल, इन्वर्टर और बैटरी समेत जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सभी को दुकान से दूर किया। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद रात करीब 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार ने बताया कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। यह घटना थाना कटरा क्षेत्र के नगर में मुशर्रफ खां की पुलिया के पास स्थित गौरव मोबाइल शॉप में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। दुकानदार गौरव सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे नए मोबाइल, एक्सेसरीज, रिपेयरिंग के लिए आए ग्राहकों के मोबाइल फोन, फोल्डर, इन्वर्टर-बैटरी सहित जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। गौरव सिंह के मुताबिक, आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलने से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड प्रभारी मुनव्वर खान, कपिल कुमार और आकाश चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना कटरा पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने काफी कोशिश करते हुए रात करीब 12 बजे तक आग पर काबू पाया। पुलिस की तेजी और दमकल कर्मियों के प्रयासों से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग लगने के सही कारण और नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)