प्रयागराज में मतदाताओं की मदद के लिए कंट्रोल रूम बना:सीआरओ का नंबर 9454417813 जारी, तुरंत होगा शिकायतों का निपटारा

Oct 22, 2026 - 22:57
0
प्रयागराज में मतदाताओं की मदद के लिए कंट्रोल रूम बना:सीआरओ का नंबर 9454417813 जारी, तुरंत होगा शिकायतों का निपटारा
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर को है। प्रयागराज में 152 पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इससे पहले मतदाता सूची में लिपिकीय या मुद्रण संबंधी गड़बड़ी सामने आई तो इसके निस्तारण के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया है। साथ ही ऐसे मामलों के तत्काल निस्तारण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्वाचक नामावली में किसी पात्र मतदाता के नाम की स्पेलिंग, मुद्रण या मामूली लिपिकीय त्रुटि (Clerical Error) पाई जाती है, तो भी उन्हें मतदान करने से नहीं रोका जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान यदि किसी भी मतदाता को पहचान या नामावली संबंधी असुविधा का सामना करना पड़ता है, तो उसके त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर एक विशेष व्यवस्था बनाई गई है। जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम नंबर 0532-2990378 पर मतदाता शिकायत कर सकते हैं। साथ ही शिकायतों के त्वरित निस्तारण का जिम्मा मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO), प्रयागराज को सौंपा गया है। उनका संपर्क नंबर 9454417813 है। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित अधिकारी मौके पर या प्रशासनिक स्तर पर मामले का तत्काल समाधान कराएंगे, ताकि संबंधित पात्र मतदाता का वोट प्राथमिकता के साथ डाला जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उपमा पाण्डेय ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए मतदाताओं को सहयोग जरूरी है। उन्हें जब भी असुविधा हो, वह कंट्रोल रूम फोन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User