लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती बोर्ड घेरा:बोले- फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया, एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा
लखनऊ में सोमवार को करीब 300 पूर्व सैनिकों ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का घेराव कर दिया। अचानक बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के पहुंचने से भर्ती बोर्ड परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे यूपी पुलिस 2025 आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थी हैं। उनका आरोप है कि लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट से पहले ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उनका एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है। ‘फिजिकल टेस्ट से पहले बाहर किया’ पूर्व सैनिक गौरव सिंह ने कहा, हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे हैं। इसके लिए हमें प्रशस्ति पत्र भी मिला है। आज हमें यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में शामिल होने नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी हमसे बात तक नहीं कर रहे हैं। सब कुछ जानते हुए भी उत्तर प्रदेश सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है।” उन्होंने कहा, हमने 2025 की सिपाही भर्ती का फॉर्म भरा था। लिखित परीक्षा दी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हुआ। अब फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड नहीं दिया जा रहा है। जब फिजिकल टेस्ट का समय करीब आया तो कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश की, लेकिन फेल बता रहा है। गौरव सिंह ने बताया कि वह वाराणसी से लखनऊ अपनी मांग को लेकर आए हैं। उनके मुताबिक भर्ती के नियमों को ध्यान में रखकर उन्होंने आवेदन किया था, लेकिन अब उन्हें फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती बोर्ड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, लेकिन अभ्यर्थियों से बात नहीं कर रहे हैं। गौरव सिंह ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “मोदी सरकार कहती है कि हमने देश के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अगर किया होता तो आज हमारी यह हालत नहीं होती। आज हम लोग डर-डर की ठोकर खा रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… ‘हमारी सेवा कि कोई कर नहीं ’ भर्ती में नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। यह योगी सरकार की सूची समझी साजिश है जो पूर्व सैनिकों को नौकरी से दूर करने की कोशिश कर रही है । यह लोग जिस नियम का हवाला दे रहे हैं वह गलत है अगर ऐसा कोई नियम होता तो हमारा फॉर्म ही एक्सेप्ट ना होता, उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के साथ भेदभाव कर रही है। कहा जा रहा है कि हम पेंशनधारी हैं तो हमने जो सेना में रहकर अपनी जवानी कुर्बान किया खून पसीना बहाया उसकी कोई कीमत नहीं है। 16 साल तक हमने भारतीय सेना में सेवा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)