लखनऊ में भागवत कथा 4 से:डीएवी कॉलेज में सात दिन श्रीमद् भागवत राधारमण कथा सुनाएंगे पुंडरीक गोस्वामी
श्रीमद् भागवत राधारमण कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी द्वारा आयोजित कथा का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक डी. ए. वी. कॉलेज, पं. रास बिहारी तिवारी मार्ग, ऐशबाग में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संरक्षक उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हैं। आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के इस पावन उत्सव में श्रद्धालु भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा में डुबकी लगाकर भगवान श्रीहरि की कृपा के सहभागी बनेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 4 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा होगी। 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक एवं यजमानों में राजेंद्र कुमार अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (मुन्ना भैया), नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आनंद रसतोगी और शिवम अग्रवाल सहित अन्य शामिल हैं। आयोजन मंडल में सुनील मिश्रा, मनोज राय, कुशा मिश्रा, चारू मिश्रा, अनुराग मिश्रा, साकेत शर्मा और अरविंद तिवारी आदि शामिल हैं। आयोजन की जानकारी राधा रमण सेवा समिति के अमरनाथ मिश्र ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)