PET परीक्षा छूटते ही प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ी भीड़:RPF ने संभाला मोर्चा, कानपुर-बलिया स्पेशल ट्रेन में परीक्षार्थियों को बारी-बारी चढ़ाया

Oct 25, 2026 - 19:56
0
PET परीक्षा छूटते ही प्रयागराज जंक्शन पर बढ़ी भीड़:RPF ने संभाला मोर्चा, कानपुर-बलिया स्पेशल ट्रेन में परीक्षार्थियों को बारी-बारी चढ़ाया
प्रयागराज में UPSSSC PET परीक्षा के पहले दिन रविवार को परीक्षा छूटने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर परीक्षार्थियों की आवाजाही बढ़ गई। दूसरे शहरों से परीक्षा देकर लौटने और आगे की यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अलर्ट रहा। प्लेटफॉर्म नंबर छह पर शाम करीब सात बजे कानपुर-बलिया स्पेशल परीक्षा ट्रेन के संचालन के दौरान RPF के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाया। RPF प्रभारी अमित मीणा के मार्गदर्शन में प्लेटफॉर्म पर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए RPF जवान लगातार निगरानी करते रहे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की न हो, इसके लिए यात्रियों को संयम बरतने और कतार में रहने की हिदायत दी गई। जवानों ने पहले ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को बाहर निकलने का रास्ता दिया। इसके बाद परीक्षार्थियों को बारी-बारी से ट्रेन में चढ़ाया गया। इससे प्लेटफॉर्म पर एक साथ भीड़ का दबाव बढ़ने से रोकने की कोशिश की गई। पीली पट्टी के पीछे खड़े रहने की हिदायत RPF जवानों ने परीक्षार्थियों को ट्रेन आने और उसके पूरी तरह रुकने तक प्लेटफॉर्म पर पीली पट्टी के पीछे खड़े रहने को कहा। यात्रियों को समझाया गया कि जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश न करें और न ही दूसरे यात्रियों को धक्का दें। सुरक्षित तरीके से चढ़ने और उतरने के लिए रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। PET परीक्षा को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा देना और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करना रहा। प्रयागराज जंक्शन पर RPF की निगरानी के साथ यात्रियों को जरूरी निर्देश दिए जाते रहे। परीक्षा के पहले दिन रेलवे प्रशासन के सामने बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की चुनौती रही। प्लेटफॉर्म नंबर छह पर स्पेशल ट्रेन के संचालन के दौरान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने और उतारने पर जोर दिया गया, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User