बास्केटबॉल में चमके गोरखपुर के खिलाड़ी:कुशीनगर मंडल स्पर्धा में लहराया परचम, बालक और बालिका वर्ग जीता स्वर्ण
कुशीनगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता की बास्केटबॉल स्पर्धा में गोरखपुर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एवं बालिका, दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। दोनों वर्गों में गोरखपुर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का शानदार परिचय दिया। इस दोहरी सफलता से गोरखपुर के खेल जगत में खुशी की लहर है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे उनके नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बेसिक शिक्षा विभाग के खेल कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के कोच देवेंद्र लाल, सुमन एवं प्रेमलता ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके कुशल निर्देशन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला समन्वयक पंकज सिंह एवं अन्य खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी। गोरखपुर की बालक एवं बालिका टीमों की यह सफलता जनपद में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)