मिर्जापुर में PET परीक्षा में 3027 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा:9792 अभ्यर्थी थे रजिस्टर्ड, डीएम ने कंट्रोल रूम में CCTV व्यवस्था देखी

Oct 25, 2026 - 19:56
0
मिर्जापुर में PET परीक्षा में 3027 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा:9792 अभ्यर्थी थे रजिस्टर्ड, डीएम ने कंट्रोल रूम में CCTV व्यवस्था देखी
मिर्जापुर में रविवार को 24 केंद्रों पर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 आयोजित की गई। परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों की निगरानी की गई। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। 9792 अभ्यर्थी थे पंजीकृत जिले में PET-2026 के लिए कुल 9792 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3027 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 6765 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर निगरानी की गई। अधिकारियों ने निर्धारित नियमों के अनुसार परीक्षा संपन्न कराने पर जोर दिया। डीएम ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विंध्याचल का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम से देखी निगरानी व्यवस्था इसके बाद जिलाधिकारी भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था देखी और परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User