कानपुर में ट्रक से टकराया ऑटो, 5 घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

Oct 25, 2026 - 19:56
0
कानपुर में ट्रक से टकराया ऑटो, 5 घायल:ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, दो की हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
घाटमपुर में मुगल रोड पर ब्लॉक के पास ओवरटेक करने के प्रयास में एक ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहगीरों की मदद से ऑटो सवार पांच घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घायल बुजुर्ग महिला को परिजन निजी अस्पताल ले गए। ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, ऑटो गांव से सवारियां लेकर घाटमपुर की ओर आ रहा था। मुगल रोड पर ब्लॉक के पास ऑटो चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आगे जगह नहीं मिलने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर ट्रक में फंस गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों की हालत गंभीर हादसे में बदले सिमनापुर निवासी हरिराम (32), पुत्र भोला प्रसाद और सनद (35), पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घायल बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User