लखनऊ में ब्लाइंड फुटबॉल चयन शिविर शुरू:मोती महल मैदान में एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया शिविर का उद्घाटन

Nov 18, 2026 - 10:28
0
लखनऊ में ब्लाइंड फुटबॉल चयन शिविर शुरू:मोती महल मैदान में एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया शिविर का उद्घाटन
लखनऊ में उत्तर प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप एवं टीम चयन शिविर का शुभारंभ मोती महल मैदान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया। सभा की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर दिवाकर राय ने की। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर एसपी मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष एचएन मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर श्रवण कुमार यादव, महासचिव इंजीनियर बलवंत प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर विजय कुमार सिंह वार्डे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर डीपी सिंह और सचिव डॉ. एडब्ल्यू सिद्दीकी सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन की स्थापना के बाद मोबिलिटी इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से तीसरी बार ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों ने हाल ही में जापान में संपन्न पैरा एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इन खिलाड़ियों ने अपने खेल के माध्यम से प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे इस शिविर में भी भाग ले रहे हैं। शिविर में एमएलसी पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हर स्तर पर सहयोग देने और उत्तर प्रदेश ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एडब्ल्यू सिद्दीकी ने किया। उन्होंने एसोसिएशन के इतिहास और गतिविधियों की जानकारी दी। समापन पर अध्यक्ष इंजीनियर दिवाकर राय ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, संघर्ष और धैर्य की सराहना की। इससे पहले सुबह संघ भवन में खिलाड़ियों को जर्सी वितरित की गई। ट्रेनिंग कैंप अगले दो दिनों तक चलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User