बर्थडे पार्टी के दौरान जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े:बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर लाठी-डंडों से हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप

Nov 18, 2026 - 10:46
0
बर्थडे पार्टी के दौरान जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े:बाराबंकी में लेखपाल के बेटों पर लाठी-डंडों से हमला, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप
बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग में 15 नवंबर की रात बर्थडे पार्टी के दौरान जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें सूरज सिंह घायल हो गए। उनकी नाक पर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला करने के साथ वैगनआर कार में तोड़फोड़ और फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराना मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बर्थडे पार्टी के दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लेखपाल के दो बेटों पर हमले की शिकायत एक पक्ष का आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस लोगों ने लेखपाल के दो बेटों पर हमला किया। इस दौरान सूरज सिंह की नाक पर चोट आई। पीड़ित पक्ष ने वैगनआर कार में तोड़फोड़ और फायरिंग की शिकायत भी पुलिस से की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज घायल सूरज सिंह के पिता घनश्याम सिंह शिकायत लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कई लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User