कासगंज में इंस्पेक्टर समेत 36 दरोगाओं के ट्रांसफर:सुमित त्रिपाठी को सिकंदरपुर वैश्य थाने की कमान, कई चौकियों और थानों के कार्यक्षेत्र बदले

Nov 18, 2026 - 10:28
0
कासगंज में इंस्पेक्टर समेत 36 दरोगाओं के ट्रांसफर:सुमित त्रिपाठी को सिकंदरपुर वैश्य थाने की कमान, कई चौकियों और थानों के कार्यक्षेत्र बदले
कासगंज में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने एक इंस्पेक्टर समेत 36 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। नई तैनाती के तहत कई थानों और पुलिस चौकियों के प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। शिवकुमार शर्मा बने सोरों कोतवाली प्रभारी तबादला सूची के अनुसार शिवकुमार शर्मा को सोरों कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सोरों कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी को सिकंदरपुर वैश्य थाने का प्रभारी बनाया गया है। रंजीत कुमार को कासगंज कोतवाली भेजा सिकंदरपुर वैश्य थाने के प्रभारी रंजीत कुमार को कासगंज कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जिले के अलग-अलग थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। चौकियों पर भी बदली जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी सूची में कई पुलिस चौकियों पर नए उपनिरीक्षकों को तैनाती दी गई है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User