लखनऊ में एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरी, डीएम पहुंचे:SDRF मौके पर, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग; खाली कराई जा रही जर्जर बिल्डिंग

Sep 28, 2026 - 14:40
0
लखनऊ में एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरी, डीएम पहुंचे:SDRF मौके पर, पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग; खाली कराई जा रही जर्जर बिल्डिंग
लखनऊ में सोमवार को वजीरगंज के एसए अपार्टमेंट की दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। अपार्टमेंट में 400 से 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बिल्डिंग के जर्जर होने और दोबारा हिस्सा गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियातन अपार्टमेंट खाली कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। मौके पर राहत और बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस ने अपार्टमेंट के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। एहतियातन लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। जिलाधिकारी विशाख जी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 3 तस्वीरें देखिए… भारी बारिश के बाद जर्जर भवनों पर कार्रवाई वजीरगंज में लाल मस्जिद के पास स्थित एसए अपार्टमेंट को एहतियातन खाली कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद नगर निगम ने जर्जर भवनों को तत्काल खाली कराने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर जर्जर भवन को गिराने के साथ आसपास का रास्ता भी बंद किया जा सकता है। इसी क्रम में एसए अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस का पोस्ट- वैकल्पिक मार्ग पर जाएं ……………… खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User