लखनऊ में झुग्गियों में लगी आग, 2km तक दिखीं लपटें:प्लास्टिक होने की वजह से भड़की, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Nov 18, 2026 - 17:24
0
लखनऊ में झुग्गियों में लगी आग, 2km तक दिखीं लपटें:प्लास्टिक होने की वजह से भड़की, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटी
लखनऊ के बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि करीब 2 किलोमीटर दूर से काला धुआं दिखाई दे रहा था। झुग्गियों से धुआं उठता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि झुग्गियों में प्लास्टिक का सामान ज्यादा होने के कारण आग बार-बार भड़क रही है। आग की 2 तस्वीरें देखिए… तेज लपटों से इलाके में मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे झुग्गियों से धुआं उठना शुरू हुआ। लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग बुझाने में परेशानी आ रही है और लपटें बार-बार तेज हो रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User