कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मंडी परिषद डायरेक्टर ने सचिव से कहा-भांग पी रखी है, गाय की हत्या में चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Nov 19, 2026 - 06:04
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:मंडी परिषद डायरेक्टर ने सचिव से कहा-भांग पी रखी है, गाय की हत्या में चौकी इंचार्ज सस्पेंड
नमस्कार, कानपुर की कल (बुधवार) की 10 बड़ी खबरें… मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंडी सचिव से कहा-भांग पी रखी है? उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) को भी फटकारा। उधर, गाय की गला काटकर हत्या के मामले में चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा- भाजपा के पास धर्म की राजनीति के अलावा कोई दूसरा आधार नहीं बचा है। युवा रोजगार मांगते हैं तो लाठियां मिलती हैं। मंगेतर से विवाद के बाद इकलौते बेटे ने सुसाइड कर ली। 14 दिसंबर को शादी थी। कार्ड भी छप चुके थे। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1- मंडी में गंदगी देख निदेशक भड़के, सचिव से कहा-भांग पी रखी है; 10 दिन में सुधारें वरना निलंबन होगा कानपुर की चकरपुर मंडी में मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जगह-जगह कूड़े के ढेर और चोक नालियां मिलने पर उन्होंने उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) संजय कुमार सिंह और मंडी समिति के सचिव विजिन कुमार बालियान को जमकर फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 2- कानपुर में गाय का कटा शव मिला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगाम किया; चौकी इंचार्ज सस्पेंड कानपुर में गाय की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि पुलिस ने आनन-फानन में गौवंश के शव को गाड़ी में लदवाकर पन्नी से ढक दिया। छावनी परिषद के छवीलेपुरवा स्थित टेंचिंग ग्राउंड पहुंचकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर जल्दबाजी में दफनाने की तैयारी शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 3- भाजपा विधायक सांगा बोले- अयोध्या जाएं अखिलेश, गोली चलवाने के लिए रामलला से माफी मांगें सपा प्रमुख के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने की घोषण के बाद भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव अयोध्या जाएं और भगवान राम के चरणों में नमन कर कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना के लिए माफी मांगें। पढ़ें पूरी खबर… 4- थाई महिला को ठगने वाले चमड़ा कारोबारी के खिलाफ चार्जशीट; 70 चैट, वॉयस-वीडियो रिकॉर्डिंग मिले कानपुर में थाईलैंड की महिला से शादी कर 60 लाख की ठगी करने वाले चमड़ा कारोबारी और उसके पिता के खिलाफ अनवरगंज पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। तकरीबन 110 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने चमड़ा कारोबारी को धोखाधड़ी, जालसाजी, धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर… 5- डाकघर घोटाले में उन्नाव का पोस्टमास्टर हिरासत में, एजेंट बोला-मरे लोगों के अकाउंट से पैसा निकालते थे कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र स्थित डाकघर में दो करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने उन्नाव, गंगाघाट में तैनात पोस्टमास्टर नरेश साहू को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को पुलिस ने गिरोह के मास्टर माइंड शैलेंद्र को अरेस्ट किया था। शैलेंद्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने पोस्टमास्टर पर कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर... 6- आराधना मिश्रा बोलीं- इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी, भाजपा के पास सिर्फ धर्म की राजनीति कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा- भाजपा के पास धर्म की राजनीति के अलावा कोई दूसरा आधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा- युवा रोजगार मांगते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं, प्रदेश में अपराध और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार हर मुद्दे पर मौन है।पढ़ें पूरी खबर… 7- चौराहे के नामकरण के लिए जारी धरने में पहले टिकट के दावेदार पहुंचे, फिर BJP विधायक कानपुर में भाजपा विधायक नीलिमा कटियार के कार्यालय के बाहर चार दिन से चल रहे धरने में मंगलवार रात विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट के दावेदार रवि बाजपेई पहुंचे। इसके अगले ही दिन बुधवार सुबह भाजपा विधायक नीलिमा कटियार भी धरना स्थल पर पहुंच गईं। पढ़ें पूरी खबर… 8- मंगेतर से विवाद के बाद इकलौता बेटा फंदे से लटका, 14 दिसंबर को शादी थी, कार्ड छप चुके थे कानपुर में शहनाई बजने की तैयारियां थीं, शादी के कार्ड छप चुके थे, बारात ले जाने के लिए बस की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी और दुल्हन के लिए खरीदारी भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन शादी से पहले ही खुशियों से भरे घर में मातम पसर गया। पढ़ें पूरी खबर… 9- EWS परिवारों को मिलेगा अपना घर, KDA छोटे प्लॉट काटने के बजाय बहुमंजिला फ्लैट बनाएगा कानपुर में न्यू कानपुर सिटी योजना के जरिए अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों का भी अपने घर का सपना पूरा हो सकेगा। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) इस योजना में EWS श्रेणी के फ्लैट बनाने की तैयारी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 10- कानपुर IIT के स्टार्टअप ‘फूल’ ने मंदिर के फूलों से लेदर जैसा फ्लेदर बनाया मंदिरों में चढ़ाए जाने के बाद फेंके जाने वाले फूलों से चमड़ा बनाने वाले आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप ‘फूल’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। यह पारंपरिक चमड़े जैसा दिखता और उपयोग में आता है, लेकिन इसे बनाने में न पशुओं की खाल का इस्तेमाल होता है और न ही प्लास्टिक का। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User