लखनऊ में मौलाना खालिद ने जताई नाराजगी:सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमले कि निंदा किया , मौलाना बोले - काबे की सुरक्षा को मजबूत किया जाए
लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सोमवार को सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों की ओर से किए जा रहे बार-बार के हमलों पर चिंता जताई। सेंटर के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता। मौलाना ने कहा कि पवित्र शहर मक्का और मदीना को निशाना बनाकर किए जा रहे बार-बार के मिसाइल और ड्रोन हमले गंभीर चिंता का विषय हैं। इस्लाम के पवित्र स्थलों की गरिमा, पवित्रता और सुरक्षा हर हाल में बनाए रखना जरूरी है। इन स्थलों से दुनिया भर के मुसलमानों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के मुसलमान सऊदी अरब के पवित्र स्थलों के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। हर मुसलमान की इच्छा होती है कि वह धार्मिक यात्रा पर मक्का और मदीना जाए। सऊदी अरब भी पवित्र स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहता है, लेकिन बार-बार होने वाले हमलों से भारतीय मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। मौलाना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील किया वो इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाए। साथ ही, भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने और पवित्र स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)