गोरखपुर में 63 साल व्यक्ति ने सुसाइड किया:वीडियो बनाई, मकान मालिक और उसकी पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप
गोरखपुर में एक 63 वर्ष के व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने सुसाइड वीडियो बनाकर मकान मालिक और उसकी पत्नी पर झूठे केस में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उन्हें ही मौत का जिम्मेदार ठहराया है उसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने परिजनों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला…
बक्शीपुर के रहने वाले शादाब खान ने पुलिस को बताया कि उनके 63 साल के चाचा नजीर अहमद खान उर्फ पप्पू ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे अपनी दुकान में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जानकारी पर परिजन आनन- फानन में दुकान पहुंचें। वहां उन्हें अचेत अवस्था में देखा। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर हॉस्पिटल लेकर भागे। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पुलिस परिजनों ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाईल में वीडियो मिला, जिसके बाद थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया गया। मृतक ने 1:30 मिनट की वीडियो में कहा कि मैं अपने मकान मालिक अनूप कुमार जायसवाल पुत्र हिरालाल उर्फ मन्ना लाल जायसवाल निवासी बक्शीपुर थाना कोतवाली जनपद गोरखपर और उनकी पत्नी से परेशान होकर के आत्महत्या कर रहा हूं। पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था आये दिन मुझे किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं। कुछ समय पहले ही अनूप ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने का मुझ पर आरोप लगाया था। जिसपर कोतवाली थाने में मैंने सबूत पेश किया था और अपने आप को किसी तरह बचाया। अब फिर किसी बात का केश किया गया है। जिसके बारें में मुझे पता नहीं है। पुलिस आकर इंक्वायरी करके रिपोर्ट लगाके चली गई है। उन्होंने बताया कि बिना नोटिस के दुकान कुछ न कुछ करवाते रहते हैं। पानी की पाइप को फोड़ दिया है और दुकान एकभी आदमी खड़ा नहीं हो पा रहा है। इसलिए मैं परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। जांच में जुटी पुलिस शादाब खान ने बताया कि मृतक ने शादी नहीं की थी और न ही उसके कोई बच्चे ही हैं। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि शव लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)