बिकरू कांड के बलिदानी दारोगा की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट:फाइनल में धनीपुर की टीम ने छेमा सरैया को 22 रन से हराया

Oct 26, 2026 - 15:46
0
बिकरू कांड के बलिदानी दारोगा की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट:फाइनल में धनीपुर की टीम ने छेमा सरैया को 22 रन से हराया
प्रतापगढ़ के मानधाता ब्लॉक के बेलखरी गांव में बिकरू कांड के बलिदानी दारोगा अनूप सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में धनीपुर की टीम ने छेमा सरैया को 22 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनीपुर ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 70 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए छेमा सरैया की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट पर 48 रन ही बना सकी। इस तरह धनीपुर ने 22 रनों से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र प्रताप सिंह और दारोगा अनूप सिंह के पिता रमेश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबले में अदनान को मैन ऑफ द मैच और पूरी प्रतियोगिता में अरुण को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। मैच में राम मूरत, शुभम सिंह और मोनू सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User