अयोध्या में तीन दिन मनेगी सरदार पटेल की जयंती:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता बोले- पटेल किसी जाति-बिरादरी के नहीं, पूरे देश के नेता
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अयोध्या में 28 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के जरिए सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह जानकारी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रेस वार्ता में दी। विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत किया। उनका योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल किसी एक जाति या बिरादरी के नेता नहीं थे, बल्कि पूरे देश के नेता थे। कांग्रेस पर साधा निशाना वेद प्रकाश गुप्ता ने कांग्रेस पर सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के महापुरुषों के योगदान को सम्मान देने का काम किया जा रहा है। गुजरात में नर्मदा नदी के तट पर स्थापित सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे उनके सम्मान का प्रतीक बताया। सपा पर भी किया हमला अयोध्या के विकास के मुद्दे पर विधायक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने अयोध्या विधानसभा सीट पर भी भाजपा की जीत का भरोसा जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)