बहराइच में चोर AC बॉक्स खोलने में नाकाम, तार काटे:मोबाइल सेंटर में चोरी का प्रयास CCTV में कैद, मुंह पर कपड़ा बांधे दिखा चोर
बहराइच के छावनी इलाके में सोमवार की भोर में एक मोबाइल सेंटर में चोरी का प्रयास हुआ। चोर एसी बॉक्स नहीं खोल पाया, तो उसने तार काट दिए और भाग गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। छावनी निवासी मुशीर मेकरानी की दयाल मार्केट में नेशनल मोबाइल सेंटर नाम से दुकान है। सोमवार सुबह करीब छह बजे एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान पहुंचा। उसने एसी बॉक्स खोलने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुआ। पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग इसके बाद युवक ने एसी के तार काटे और वहां से चला गया। मुशीर मेकरानी जब सुबह 10 बजे दुकान पहुंचे, तो उन्हें तार कटे मिले। सीसीटीवी फुटेज में युवक सुबह 6 बजे घटना करता दिखा। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजा हीरा मार्केट में पहले भी तार चोरी की घटनाएं हुई हैं। लगातार हो रही घटनाओं से दुकानदारों में चिंता है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी रोकने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)