सपा जिलाध्यक्ष बोले- वाल्मीकि ने सत्य- प्रेम का मार्ग दिखाया:संत नामदेव जयंती भी मनी, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट कंसापुर, ज्ञानपुर में महर्षि वाल्मीकि और संत शिरोमणि नामदेव की जयंती मनाई गई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने मानवता को सत्य, न्याय, प्रेम और अच्छे मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने समाज को समानता और मानवता का रास्ता दिखाया। प्रदीप यादव ने बताया कि संत शिरोमणि नामदेव का जीवन दलितों, पिछड़ों और शोषितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश में घूमकर सामाजिक चेतना जगाई और समानता व सद्भावना का संदेश दिया।
इस मौके पर जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, संतोष यादव, रुद्रपति दुबे, पन्नालाल यादव, कामिल अंसारी, अंजनी शुक्ल, लालचंद बिंद, राजेंद्र दुबे, केश नारायण यादव, प्रदीप वियोगी, कमलेश यादव, संदीप मंकी यादव, गुलाब पाल, करिया पाल, शकील दादा, पंचलाल सरोज, महेंद्र गोड, बच्चन पाल, विजय विश्वकर्मा, समर बहादुर यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू समेत कई लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)