ट्रम्प बोले-नॉर्वे से किसी को अमेरिका आने नहीं देना चाहता:वह घटिया देश है, मैंने 8 जंग रुकवाई फिर भी नोबेल नहीं दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने नॉर्वे को गाली देते हुए घटिया देश बताया और कहा कि वे वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते हैं। ट्रम्प ने मिशिगन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैंने 8 जंग रुकवाईं। फिर भी मुझे नोबेल नहीं मिला। मैं नॉर्वे से किसी को यहां आने देना नहीं चाहता। ट्रम्प ने फ्रांस में हाल में हुई हिंसा के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद उन्होंने नॉर्वे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक घटिया देश बन गया है। ट्रम्प ने 8 जंंग खत्म कराने का दावा किया ट्रम्प लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उन्होंने दुनिया में शांति के लिए कई बड़े काम किए हैं और इसलिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था। ट्रम्प ने रैली में कहा कि उन्होंने 8 जंंग खत्म कराई हैं और ईरान के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी शांती पर आगे काम करने की बात कही। इस महीने की शुरुआत में भी ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने को नॉर्वे पर एक ऐसा दाग बताया था, जो कभी नहीं मिटेगा। शांति पुरस्कार नॉर्वे की सरकार नहीं देती नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर ट्रम्प की नाराजगी के बीच एक अहम बात यह है कि इस पुरस्कार का फैसला नॉर्वे की सरकार नहीं करती। विजेता का चुनाव स्वतंत्र नॉर्वेजियन नोबेल समिति करती है। इस समिति में पांच सदस्य होते हैं, जिन्हें नॉर्वे की संसद नियुक्त करती है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर पहले भी ट्रम्प को यह बात समझा चुके हैं कि पुरस्कार का फैसला सरकार नहीं करती। ट्रम्प 2018 से नोबेल शांति पुरस्कार मांग रहे नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर ट्रम्प नाराज हो गए थे 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार नवी पिल्लै को मिलने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाराजगी जताई थी। 9 अक्टूबर को उन्होंने पिल्लै पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें कोई नहीं जानता। ट्रम्प ने दावा किया था कि उन्होंने 8 युद्ध खत्म कराने में मदद की है और उन्हें एक नहीं, बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ब्राजील में लूला चौथी बार राष्ट्रपति बने: बोल्सोनारो से पहले राउंड में पिछड़ने के बाद जीते; 2022 में इनके पिता को हराया था ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वे पहले दौर की वोटिंग में फ्लावियो बोल्सोनारो से पिछड़ गए थे, लेकिन दूसरे दौर में बाजी पलट दी। पूरी खबर यहां पढ़ें…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)