लखनऊ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:शराब का आदी था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

Nov 18, 2026 - 22:54
0
लखनऊ में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:शराब का आदी था, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
लखनऊ में 22 साल के युवक का शव घर से कूछ दूरी पर पेड़ से लटका मिला। आसपास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों से युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। घटना निगोहां थाना क्षेत्र का है। शेरपुर लवल गांव निवासी अमरेश रामनरेश का बेटा था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता रामनरेश का पहले ही निधन हो चुका है। शव गमछे के सहारे पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर घर के बाहर बरामदे में रखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बड़े भाई ललित कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक, अमरेश शराब पीने का आदी था। निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User