लखनऊ में राम प्रकाश गुप्त जयंती मनाई:दारुलशफा स्थित मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा, व्यापार मंडल ने पुष्पांजलि अर्पित की

Oct 26, 2026 - 18:01
0
लखनऊ में राम प्रकाश गुप्त जयंती मनाई:दारुलशफा स्थित मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा, व्यापार मंडल ने पुष्पांजलि अर्पित की
लखनऊ में राम प्रकाश गुप्त की 103वीं जयंती पर दारुलशफा स्थित संगठन मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि राम प्रकाश गुप्त का जीवन संत-महात्माओं जैसा था। कार्यकर्ताओं के लिए सहज उपलब्ध रहना उनकी विशेषता थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी राम प्रकाश गुप्त सादगी से कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनते थे और उन्हें यथोचित सम्मान दिलाने का प्रयास करते थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की वर्तमान स्थिति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे संगठन के लिए मार्गदर्शक और एक पाठशाला की तरह थे, जिनसे कार्यकर्ताओं को सीखने का अवसर मिलता था। इस अवसर पर रिपन कंसल, सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम, भोलेंद्र नारायण दुबे, अनुज गौतम और अमरनाथ चौधरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User