सड़क हादसे में घायल युवक की कानपुर में मौत:औरेया पहुंचा शव, 3 दिन पहले बाइक-मोपेड में हुई थी टक्कर
औरैया के बेला-दिबियापुर मार्ग पर शुक्रवार को बाइक और मोपेड की टक्कर में गंभीर रूप से घायल उज्ज्वल यादव (28) की कानपुर में मौत हो गई। रविवार रात करीब 3 बजे उसने दम तोड़ा। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में मातम छा गया। हादसा शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नौसारा गांव के सिमरा पूर्वा मोड़ के पास हुआ। इसमें सिमरा पूर्वा के रहने वाले उज्ज्वल गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि दिबियापुर के रहने वाले अशोक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेला पहुंचाया। उज्ज्वल की हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां से कानपुर के अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। उज्ज्वल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मां लाली देवी और बहन शिवानी (20) का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)