गाजियाबाद में मोबाइल टावर से चोरी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने दो आरआरयू उपकरण और चोरी की बाइक बरामद की

Oct 26, 2026 - 18:51
0
गाजियाबाद में मोबाइल टावर से चोरी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने दो आरआरयू उपकरण और चोरी की बाइक बरामद की
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने मोबाइल टावर से उपकरण और बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो आरआरयू उपकरण और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की। आरोपी चोरी का सामान बेचने की तैयारी में थे। सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ताज हाईवे, बहरामपुर के पास से पुलिस ने शिवम कुमार (भीम नगर) और कृष ठाकुर (शांतिनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक) को पकड़ा। तलाशी में मिले आरआरयू उपकरण विजयनगर थाना क्षेत्र से चोरी के थे, जबकि स्प्लेंडर प्लस बाइक बिसरख थाना क्षेत्र से चार-पांच महीने पहले चुराई गई थी। बरामदगी के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज हुआ है। बिसरख थाने में भी बाइक चोरी का एक केस दर्ज है। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User