झांसी में प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:भाजपा जिला मंत्री बोले- लापरवाही से ताऊ की मौत हुई, मरने के बाद भी इलाज किया

Oct 26, 2026 - 19:07
0
झांसी में प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा:भाजपा जिला मंत्री बोले- लापरवाही से ताऊ की मौत हुई, मरने के बाद भी इलाज किया
झांसी में एक प्राइवेज अस्पताल में मरीज की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने पर 17 अक्टूबर को भर्ती कराया था। जहां 22 अक्टूबर को हार्ट का ऑपरेशन हुआ। भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया- रविवार सुबह मेरे ताऊ ठाकुरदास प्रजापति (73) की हालत बिगड़ गई। हम लोगों को मिलने नहीं दिया। जब बार-बार कहा तो अंदर जाने दिया। मनीश लगाए थे, लेकिन बीपी-पल्स नहीं चल रही थी। आयुष्कान कार्ड से और पैसे निकालने की फिराक में थे। पहले 3.08 लाख रुपए निकाल चुके थे। तब मैंने पुलिस को बुलाया, तब शव को सौंपा। मेरे हिसाब से दोपहर में मौत हो चुकी थी और लाश का इलाज किया जा रहा था। जबकि अस्पताल वाले रात 8 बजे मौत होना बता रहे थे। अस्पताल की लापरवाही से ताऊ की मौत हुई है। इसलिए हम लोग शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं, ताकि मौत का कारण और सही टाइम पता चल सके। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए ठाकुरदास प्रजापति (73) रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव के रहने वाले थे। उनके दो बेटे हरेंद्र और धर्मेंद्र और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। मृतक के भतीजे भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया- मेरे ताऊ ठाकुरदास को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तब उनको झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। हमने बताया कि आयुष्मान कार्ड है तो कहा कि ठीक हो जाएंगे। इसके बाद जांच कर हार्ट की 3 नसें ब्लॉक बताई और 22 अक्टूबर को ऑपरेशन कर दिया। आयुष्मान कार्ड से 3.08 लाख रुपए निकाल लिए। ऑपरेशन के बाद ताऊ ठीक थे। दाल का पानी समेत हल्का फुल्का खाने भी लगे थे। अचानक तबीयत बिगड़ी भतीजे ने आगे बताया- रविवार सुबह ताऊ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद हम लोगों को उनके पास नहीं जाने दिया। बार-बार कहने पर रात को अंदर जाने दिया। देखा तो बीपी-पल्स नहीं चल रही थी। मशीन लगाए थे। तब हम लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आने के बाद कहने लगे कि रात 8 बजे डेथ हुई थी। आरोप लगाते हुए आगे कहा कि मुझे लगता है कि दोपहर में ही ताऊ की मौत हो चुकी थी। अस्पताल वाले आयुष्मान से और पैसे निकालने के लिए लाश का इलाज कर रहे थे। इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User