रेवती में युवक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम:हत्या का केस दर्ज करने की मांग, सीओ के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद खुला जाम

Sep 28, 2026 - 20:43
0
रेवती में युवक का शव सड़क पर रखकर चक्का जाम:हत्या का केस दर्ज करने की मांग, सीओ के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद खुला जाम
बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गायघाट में सोमवार शाम संदीप चौहान की मौत के मामले में परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की धाराओं में केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। दरअसल, रविवार को रेवती नगर पंचायत के एक कुएं से संदीप चौहान का शव मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। इसके बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि संदीप की मौत के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नेता शिव शंकर चौहान और क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User