लोनी विधायक ने छात्रों की पिटाई का मामला उठाया:लव जिहाद एंगल पर जांच की मांग दोषियों पर कार्रवाई की मांग, 14 पुलिसकर्मी हुए थे लाइन हाजिर

Oct 26, 2026 - 14:57
0
लोनी विधायक ने छात्रों की पिटाई का मामला उठाया:लव जिहाद एंगल पर जांच की मांग दोषियों पर कार्रवाई की मांग, 14 पुलिसकर्मी हुए थे लाइन हाजिर
बागपत के पदड़ा गांव के स्कूल में छात्रों की पिटाई के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना की लव जिहाद एंगल से जांच की मांग की। विधायक ने बताया, रामलीला के समय कक्षा 11 के छात्र मोहित पर गय्यूर पक्ष ने हमला किया था। आरोप है कि मोहित ने महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया, और मारपीट हुई। 21 अक्टूबर को मोहित शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में पेपर देने गया तब गय्यूर पक्ष के 8-10 लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। बचाव में आए कक्षा 9 के छात्र विकुल को भी पीटा गया, दोनों गंभीर घायल हुए। इस मामले में दोनों पक्षों से पुलिस ने अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने 21 नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया था। बागपत एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने लापरवाही के लिए चौकी इंचार्ज टटीरी सीमा सिंह समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। विधायक गुर्जर ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई मांगी। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का रामलीला में क्या काम था और जब छात्र ने विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। पुलिस तत्काल इस मामले में लव जिहाद के एंगल पर मामले की जांच करें और बागपत एसपी इस मामले में खुद संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करें। जिहादी मानसिकता के लोगों पर NSA के तहत कार्रवाई की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User