हापुड़ में 48 घंटे में AQI 147 अंक गिरा:फिर भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, नगर पालिका ने एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया

Oct 26, 2026 - 14:57
0
हापुड़ में 48 घंटे में AQI 147 अंक गिरा:फिर भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, नगर पालिका ने एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया
हापुड़ में वायु प्रदूषण से राहत के लिए प्रशासन ने कोशिशें तेज कीं। 24 अक्टूबर की सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 286 था, जो 48 घंटे बाद सोमवार दोपहर एक बजे घटकर 139 पर आ गया। दो दिनों में सूचकांक में 147 अंकों की कमी आई है। प्रदूषण से राहत देने के प्रयास शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सोमवार करीब 11 बजे नगर पालिका सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रही है। इसका मकसद धूल के कणों को हवा में फैलने से रोकना है। एंटी स्मॉग गन से भी हवा में मौजूद धूल कम करने की कोशिश की जा रही है। इन कदमों से वायु गुणवत्ता सूचकांक में गिरावट दर्ज हुई है। सचिन बंसल ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रदूषण से राहत देने के लिए नगर पालिका से प्रतिदिन पानी के छिड़काव की मांग की गई है। सावधानी की बेहद जरूरत ADM संदीप कुमार ने बताया कि AQI में कमी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है, पर प्रदूषण को लेकर लापरवाही ठीक नहीं है। हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक सांस की दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता का स्तर कितना बेहतर होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User