युवा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन:सर्वेश सिंह चौहान बोले, व्यापारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन मजबूत होगा

Oct 26, 2026 - 15:30
0
युवा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन:सर्वेश सिंह चौहान बोले, व्यापारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन मजबूत होगा
इटावा में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा शहर कमेटी का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। युवा व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष इबादुरहमान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित और जिला महामंत्री अभय टंडन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी में मनोज जैन को युवा शहर महामंत्री, अवनीश पांडे को उपाध्यक्ष और मो. समीर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं शिवम प्रजापति, मो. मोहसिन और शोएब खान को संगठन मंत्री तथा मंथन वर्मा और मो. सकी को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का व्यापार मंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन संकल्पित है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और महिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User