मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट:बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज, उत्तराखंड के गंगोत्री में पारा -14°C

Nov 19, 2026 - 06:21
0
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट:बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज, उत्तराखंड के गंगोत्री में पारा -14°C
बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अकवान' का मध्य प्रदेश में भी असर दिखेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत से चली बफीर्ली हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। लगातार दूसरे दिन राज्य के कई शहरों में पारा 5 डिग्री तक गिर गया। पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। सुबह-रात के वक्त भीषण कोहरा पड़ रहा है। कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों की स्पीड लिमिट कम कर दी गई है। उत्तराखंड के सभी जिलों में ठंड का असर तेज होने लगा है। चमोली स्थित देश के पहले गांव माणा में बर्फबारी से बचाने के लिए प्रशासन ने पांडवों की मूर्तियों को तिरपाल से ढंक दिया है। बिहार के समस्तीपुर, बेगूसराय, बगहा और सुपौल में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया है।विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रह गई थी। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User