स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:आलस, लापरवाही और नकारात्मक विचार दूर करने के लिए क्या करें, ज्ञान कैसे बढ़ाएं
जीवन में ज्ञान और सकारात्मकता पाने के लिए प्रतिदिन स्वाध्याय करना चाहिए। स्वाध्याय यानी अध्ययन करना और अपना ज्ञान बढ़ना। अच्छे ग्रंथों का नियमित अध्ययन करें, क्योंकि स्वाध्याय व्यक्ति के विचारों को शुद्ध, मन को शांत और बुद्धि को विवेकशील बनाता है। जानिए स्वाध्याय से कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं… 1. नियमित स्वाध्याय और सत्संग हमारे भीतर से आलस, लापरवाही और नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायक होते हैं। इससे जीवन में अनुशासन, सकारात्मकता और कर्मशीलता आती है। 2. महापुरुषों के प्रवचन हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके विचारों को सुनने, समझने और अपनाने से जीवन में नई प्रेरणा, ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। 3. प्रतिदिन सत्पुरुषों की दिव्य वाणी सुनें। उनके उपदेश हमें आत्मचिंतन करने, सद्गुण अपनाने और अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देते हैं। 4. जब हम नियमित रूप से अच्छे विचारों और ज्ञान का श्रवण करते हैं, तो हमारे भीतर एक अलग उत्साह, उमंग और आनंद जागृत होता है। इससे जीवन के प्रति हमारा दृष्टिकोण सकारात्मक बनता है। 5. स्वाध्याय और सत्संग से हमारे हृदय में श्रद्धा-भक्ति का विकास होता है। हमारा जीवन केवल दिनचर्या नहीं रहता, बल्कि आनंद और उत्साह से परिपूर्ण एक सुंदर उत्सव बन जाता है। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)