वेलिंगटन टेस्ट- भारत को पहले सेशन में 4 विकेट मिले:न्यूजीलैंड 60/4; बुमराह ने 2 बैटर्स को पवेलियन भेजा
वेलिंगटन टेस्ट के पहले सेशन में भारत के तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने 60 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए हैं। हेनरी निकल्स और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल नाबाद हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में टॉम लैथम को बोल्ड किया। फिर डेरिल मिचेल (एक रन) को कैच आउट कराया। आकाश दीप ने रचिन रवींद्र (15 रन) और अंशुल कंबोज ने डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। बुमराह एक साल बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच 2025 में 22 से 26 नवंबर तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। सिराज प्लेइंग-11 में नहीं हैं। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। मैच का स्कोरबोर्ड
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)