फर्जी ED अधिकारी के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकद्दमा:मथुरा में रेस्टोरेंट में खाया मुफ्त का खाना, दिवाली पर ली LED TV
मथुरा पुलिस ने 9 नवंबर को एक फर्जी ED अधिकारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से पकड़े गए फर्जी ED अधिकारी के हर दिन नए कारनामे सामने आ रहे हैं। थाना रिफाइनरी में अब एक और मुकद्दमा दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पकड़ा गया आरोपी ED का अधिकारी बनकर मल्टीप्लैक्स हॉल के मैनेजर को हड़काया और फ्री में मूवी देखने के साथ साथ खाना भी खाया। इतना ही नहीं आरोपी ने दिवाली पर उपहार में LED TV भी ली थी। सिनेमा हॉल के मैनेजर ने दर्ज कराई FIR थाना रिफाइनरी में J V सिनेमा के मैनेजर देवेंद्र कुमार ने दर्ज कराई FIR में आरोप लगाया है कि जो फर्जी ED अधिकारी सचिन शर्मा पकड़ा गया है वह उनके यहां अक्सर आता था। सचिन नीली लाइट लगी गाड़ी लेकर पहुंचता और वहां मूवी देखता था,इसके बाद वहां बने रेस्टोरेंट में खाना खाता था। मैनेजर का आरोप है कि सचिन कभी अकेले तो कभी दोस्तों के साथ आता था। सचिन ने सिनेमा के मैनेजर को बताया कि वह ED में असिस्टेंट डायरेक्टर है। पैसे मांगे तो दी धमकी देवेंद्र सिंह ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि सचिन ने उनके यहां अगस्त 2026 से आना शुरू किया। शुरुआत में मूवी और खाना खाने के बाद पैसे मांगे तो उसने धमकी दी। देवेंद्र का आरोप है कि पैसे मांगने पर सचिन ने कहा कि वह उसको जानते नहीं है वह प्रवर्तन निदेशालय में असिस्टेंट डायरेक्टर है सिनेमा हाल को बंद करा देगा। देवेंद्र ने बताया धमकी मिलने के बाद वह डर गया और उसका प्रभाव देखकर इसकी किसी को जानकारी नहीं दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा सिनेमा हॉल के मैनेजर देवेंद्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने सचिन शर्मा के खिलाफ धारा 318(4),319(2),204,205,308(2) और 351(2) में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। सचिन शर्मा के खिलाफ देवेंद्र ने आरोप लगाया कि जब उन्हें जानकारी हुई कि वह फर्जी ED अधिकारी है और उनको बेवकूफ बना रहा था तो वह शिकायत करने थाने आए। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सचिन के खिलाफ अब तक 3 मुकद्दमा दर्ज हो चुके हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ था बैठना उतना 2 साल तक सचिन शर्मा ED अधिकारी बनकर प्रभावशाली लोगों के साथ बैठता उठता रहा। सूत्र बताते हैं कि उसके भाई की शादी में कई अधिकारी,नेता और व्यापारी भी उसके प्रभाव को देखते हुए गए थे। फरह का रहने वाले सचिन का बताया जाता है कि रिफाइनरी सर्कल में अच्छा रुतबा था। इस मामले में अगर जांच की जाए तो कई परतें खुल सकती हैं। सचिन की गिरफ्तारी के बाद कई प्रभावशाली लोग सकते में है और अब उसे पहचानना तो दूर उसका नाम भी जानने से इंकार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)