मेड़ काटने का विरोध किया तो ग्रामीण को मारी गोली:पैर में गोली लगने से घायल; जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर

Nov 18, 2026 - 21:31
0
मेड़ काटने का विरोध किया तो ग्रामीण को मारी गोली:पैर में गोली लगने से घायल; जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर
हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गुबरारी गांव में खेत की मेड़ काटने का विरोध करने पर एक ग्रामीण पर फायरिंग कर दी गई। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेड़ काटने की जानकारी पर खेत पहुंचे थे भोला गुबरारी गांव निवासी भोला (45) पुत्र अमर सिंह को बुधवार शाम जानकारी मिली कि कुछ लोग उनके खेत की मेड़ काट रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर उनका उन लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लोगों ने भोला के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगी। परिजनों के पहुंचने से पहले भागे हमलावर घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजन घायल भोला को जिला अस्पताल लेकर गए। यहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User