बस स्टैंड पर सीट को लेकर विवाद, बुजुर्ग को पीटा:घूंसे और थप्पड़ चलाए, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया

Nov 18, 2026 - 21:31
0
बस स्टैंड पर सीट को लेकर विवाद, बुजुर्ग को पीटा:घूंसे और थप्पड़ चलाए, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया
हमीरपुर के बस स्टैंड पर सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक वृद्ध के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, विवाद मंगलवार देर शाम हुआ था। वृद्ध की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। उनकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद क्षेत्राधिकारी यशपाल सिंह के मुताबिक, मारपीट का शिकार हुए वृद्ध विजय कुमार पुत्र रामलाल ग्राम पतारा, थाना कुरारा के निवासी हैं। बस स्टैंड पर सीट को लेकर उनका ग्राम झलोखर, थाना कुरारा निवासी बलवान से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद बलवान ने विजय कुमार के साथ मारपीट की। लोगों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के संज्ञान में मामला आया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, विजय कुमार की तहरीर के आधार पर बुधवार को कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User